सेहत
कलेक्टर ने ग्राम कड़ोला उबारी में स्कूल, आंगनबाड़ी एवं उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण
जनविश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को ग्राम कड़ोला उबारी में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों से चर्चा कर अध्ययन-अध्यापन एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।













