सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री आवास योजना से अनिल तिवारी के परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना
कहानी सेवा की के तहत ग्राम पंचायत कोरासा निवासी अनिल तिवारी, पिता श्री दीनदयाल प्रसाद तिवारी, के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों और राहत का माध्यम बनी है। उन्हें शासन की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास एवं शौचालय का लाभ प्राप्त हुआ है।












