माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बडवानी की कक्षा 9 वीं व की बालिका कु प्रतिज्ञा चौहान का चयन विभागीय राज्य स्तरीय हॉकी जूनियर प्रतियोगिता में अंडर 17 हेतु हुआ है। संस्था की बालिका 01 एवं 02 अक्टूबर को सिवनी में आयोजित होने वाली विभागीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में संभागीय दल, पश्चिम क्षेत्र की टीम में खेलेगी। इस अवसर पर श्रीमान सहायक आयुक्त, जजाकावि बडवानी, संस्था प्राचार्य श्री मुकेश कुमार पवार एवं पीटीआई श्रीमती मंडलोई तथा समस्त संस्था परिवार ने हर्ष व्यक्त किया एवं चयनित बालिका के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।