कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ उपलब्ध कराने के लिए ई-कृषियंत्र अनुदान पोर्टल पर विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान ई-कृषियंत्र अनुदान पोर्टल https: farmer.mpdage.org पर ऑनलाइन आवेदन कर संबंधित कृषि यंत्र पर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक किसान 06 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर लक्ष्य निर्धारण किया जाएगा तथा पात्र आवेदकों के चयन के लिए पृथक से लॉटरी की सूचना प्रकाशित की जाएगी। लॉटरी 07 अक्टूबर 2026 को संपादित की जाएगी।

सहायक कृषि यंत्री देवास ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृषि अभियांत्रिकी विभाग, कार्यालय सहायक कृषि यंत्री, देवास से मोबाइल नंबर 9425097653 संपर्क कर सकते हैं। जिले के कृषकगण श्रेडर/मल्चर, बेलर, स्लेशर, एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम), हे रेक/स्ट्रॉ रेक एवं रोटोकल्टीवेटर यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ कृषक के स्वयं के बैंक खाते से “सहायक कृषि यंत्री, देवास” के नाम से बनवाया गया डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित धरोहर राशि के बिना किया गया आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कृषि यंत्री श्रेडर/मल्चर के लिए 5 हजार 500 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट, बेलर मशीन के लिए 15,000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट, स्लेशर यंत्र के लिए 2 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट, स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) के लिए 3500 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट, हे रेक/स्ट्रा रेक के लिए 5 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट, रोटोकल्टीवेटर के लिए 2500 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा।