जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन द्वारा आवंटित डॉक्टरों की जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी जुगतावत ने बताया कि जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल के लिए कुल 60 डॉक्टरों को नामांकित किया गया था, जिनमें से 56 डॉक्टरों ने अपने आवंटित स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
इन डॉक्टरों की नियुक्ति से जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और ब्लॉक स्तर के चिकित्सालयों में मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज मिल सकेगा। डॉ जुगतावत ने बताया कि खंडवा विधानसभा में 14, मांधाता विधानसभा में 13, पंधाना विधानसभा में 10 तथा हरसूद विधानसभा में 10 डॉक्टरों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यभार संभाला है। साथ ही मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय में जेआर के रूप में 9 चिकित्सकों ने ज्वाइन किया हे




