कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये गये है कि भू-संबंधी ऐसे मामले जिन प्रकरणों में किसी प्रकार की रोक नही है, उन मामलों मंें विधि अनुसार नामांतरण की प्रक्रिया की जायें। उल्लेखनीय है कि विभिन्न माध्यमों से श्योपुर नगर सहित शहर से सटे ग्रामों में स्थित भूमि के नामांतरण संबंधी समस्याओं के संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जिले के सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को निर्देश दिये गये है कि नामांतरण की प्रक्रिया का संचालन विधि अनुरूप किया जायें, जिन प्रकरणो में किसी प्रकार की रोक नही है, उन मामलों में नामांतरण की कार्यवाही निष्पादित की जा सकती है।





