विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के विभिन्न अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी कड़ी में सोमवार को जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बुरहानपुर में शैक्षणिक भ्रमण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबाडा के करीबन 100 छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें अपने भविष्य के लिए बेहतर शैक्षणिक विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय के अधिकारियों एवं संबंधित स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को संस्था में संचालित होने वाले विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों, उनकी विषयवार जानकारी तथा प्रवेश के लिए निर्धारित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर वे रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ अपने कौशल का विकास कर सकते हैं।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं तकनीकी शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जाना।