आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान द्वारा म.प्र. जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में विकासखंड निवास के ग्राम हीरापुर स्थित बाल संस्कार केन्द्र में ’ सेवा मेरा योगदान ’ अभियान के तहत बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं संस्कारों के महत्व से अवगत कराया गया। सामग्री वितरण से बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री सूरज बर्मन, श्रीमती आरूणी सिंगरौरे, श्री उत्तम सिंह परस्ते, श्री सुरेंद्र अहिरवार, श्री बबलू धार्वे, श्री मंजूदास धार्वे, केन्द्र संचालक सुश्री आराधना धार्वे सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।





