उज्जैन 30 सितंबर। ग्राम पंचायत भादवा के मदनलाल अब पक्‍के मकान के मालिक है। कच्‍चे घर में रहकर परेशानी भोगते हुए उनकी उम्र बीत गई लेकिन किसी ने सुध नही ली। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके सपने को साकार किया आज वे बच्‍चों सहित पक्‍के मकान में रहने का सुख उठा रहे है। मदनलाल इस योजना को लगातार चलाकर गरीबों का भला करने की बात करते है।