उज्‍जैन, 01 अक्‍टूबर। उज्‍जैन निवासी सरफराज एहमद फल की दुकान लगाते थे। मगर पूंजी की कमी के कारण वे फलों का स्‍टॉक नहीं कर पाते थे, जिस कारण उन्‍हें घाटा हो जाता था। सरफराज को किसी ने बताया कि पीएम स्‍वनिधि योजना में बिना किसी ग्‍यारंटी के 10 से 20 हजार रुपए का लोन मिल जाता है, जिससे वे अपना व्‍यापार बढ़ा सकेंगे।

उन्‍होंने नगर निगम में जाकर आवेदन दिया और पहली बार में ही उन्‍हें 10 हजार रुपए का ऋण बिना किसी ग्‍यारंटी के मिल गया। इससे उनकी दुकान चल पड़ी और उन्‍होंने एक महीने के अंदर 10 हजार रुपए का ऋण लौटा दिया। अच्‍छा रिकॉर्ड होने के कारण उन्‍हें क्रमश: 50 हजार रुपए तक का ऋण मिला और उनका व्‍यवसाय चल पड़ा। आत्‍मनिर्भर बने सरफराज प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री को धन्‍यवाद देते हैं।