उज्‍जैन, 01 अक्‍टूबर। नगर पालिका नागदा की निवासी लक्ष्‍मी चौधरी अमलावदिया रोड, विद्यानगर, वार्ड क्रमांक 25 में पहले कच्‍चे मकान में रहती थीं। उनके प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास की स्‍वीकृति हुई तो उन्‍होंने अपने पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनवाया। कुछ पैसा अपनी ओर से लगाकर दो कमरे और एक किचन सहित एक आकर्षक मकान तैयार कर परिवार सहित उस मकान में निवास कर रही हैं। लक्ष्‍मी आवास स्‍वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री का धन्‍यवाद ज्ञापित करती हैं।