उज्‍जैन,01 अक्‍टूबर। बड़नगर के गणेश घाट की रहने वाली शांताबाई पति मांगीलाल राठौर अपने कच्‍चे घर से परेशान रहती थी। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में उन्‍हें 2.50 लाख रुपए मिले इस राशि से वह पक्‍का मकान बनाकर उसमें रह रही है। उनके जीवन में आई इस खुशी के लिए शांताबाई प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद देती है।