उज्जैन, 01 अक्टूबर। ग्राम पंचायत सालाखेड़ी जनपद तराना निवासी साजन बाई अत्यंत ही गरीबी में दिन गुजार रही थीं। उनका घर कच्चा था और अत्यधिक परेशानी थी। प्रधानमंत्री आवास योजना ने कई हितग्राहियों के जीवन में बदलाव ला दिया है। कभी कच्चे मकान और बरसात में टपकती छत से संघर्ष करने वाले लोग आज पक्की छत व शौचालय वाले मकान में रह रहे हैं।
उनके रहन-सहन और आवास में आए बदलाव को लेकर वे अत्यधिक उत्साहित और खुश हैं और प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। सालाखेड़ी निवासी सजन बाई अपने परिवार के साथ पक्के मकान में रहने का सुख उठा रही हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन में बदलाव ला दिया है।


